राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ 7–8 फरवरी को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन

राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ 7–8 फरवरी को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन

संवाददाता शाहंशाह बलरामपुर: बिशनपुर टांटनवा। राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारे और पारंपरिक खेलों के संरक्षण के उद्देश्य से “राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल” का आयोजन 7 फरवरी (शनिवार) एवं 8 फरवरी (रविवार) 2026 को किया जाएगा। यह भव्य आयोजन निमरा पब्लिक स्कूल, बिशनपुर टांटनवा परिसर में संपन्न होगा।

आयोजन समिति के अनुसार दंगल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बनारस, नेपाल, सहारनपुर, राजस्थान, कलियर शरीफ, अयोध्या सहित विभिन्न राज्यों के नामचीन पहलवान भाग लेंगे और अपने दमखम का प्रदर्शन करेंगे। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में दर्शकों को रोमांचक कुश्ती मुकाबले देखने को मिलेंगे।

दंगल आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. इश्तियाक, उपाध्यक्ष इरफान समीउल्लाह तथा शिक्षा व्यवस्थापक एवं प्रबंधक फैजल मदर ने संयुक्त रूप से बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और कुश्ती प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क सूत्र 9651937672 पर संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें आज गाजियाबाद नगर निगम नगर आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार आज विजयनगर नगर निगम के ZO श्रीमान अमरनाथ वर्मा द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की