प्रतापगढ़ डीएम शिव सहाय अवस्थी का सख्त आदेश नकलविहीन बोर्ड परीक्षा हर हाल में, लापरवाही पर होगी एफआईआर

प्रतापगढ़ डीएम शिव सहाय अवस्थी का सख्त आदेश नकलविहीन बोर्ड परीक्षा हर हाल में, लापरवाही पर होगी एफआईआर

संवाददाता अमित शुक्ला

यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में जनपद के 166 परीक्षा केंद्रों पर कुल 1.02 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। डीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में फीस के नाम पर प्रवेश पत्र रोका गया तो संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ ।एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, अलग-अलग तलाशी कक्ष, बिजली-पानी-जनरेटर व स्वास्थ्य सुविधाएं अनिवार्य रहेंगी। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रैक्टिकल अंक योग्यता के अनुसार ही दिए जाएं, जानबूझकर अंक खराब करने की शिकायत पर एफआईआर होगी। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। डीएम ने कहा कि जो केंद्र परीक्षा को सकुशल व व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएंगे, उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी रहे मौजूद।

ये भी पढ़ें कार्डधारकों को 08 से 26 फरवरी तक मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal