14 फरवरी को सत्य सनातन धर्म सम्मेलन से होगा 26 वें महाकाल महोत्सव का आगाज शंखनाद से होगा विधिवत शुभारम्भ / जुटेगें सिद्ध संत व विद्वान
15 फरवरी महाशिवरात्रि को जलाभिषेक व दर्शन की सुव्यवस्था होगी प्राथमिकता
16 फरवरी को पत्रकार सम्मेलन व किसान सम्मेलन का होगा आयोजन
17 फरवरी को राज्य महिला आयोग द्वारा चौपाल व जनसुवाई व विराट कवि सम्मेलन
दैनिक चक्र प्रतापगढ़ अवधेश चंद्र पांडेय
प्रतापगढ। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में 26वें महाकाल महोत्सव के भव्य आयोजन का आगाज 14 फरवरी को सत्य सनातन धर्म सम्मेलन से होगा। सम्मेलन में सिद्ध सन्त व सनातनी विद्वानों को मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन की शुरूवात शंखनाद से होगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के महापर्व पर सुबह से ही जलाभिषेक व दर्शन व्यवस्था व मेला नियंत्रण व प्रबन्धन होगी सभी की प्राथमिकता।
यह जानकारी देते हुए भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि सत्य सनातन धर्म सम्मेलन में प्रसिद्ध संतों व विद्वानों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है जिसमें आचार्य देवब्रत जी महराज, आचार्य अतुल जी महराज, भागवत भूषण विजयकान्त तिवारी जी महराज, सिद्ध सन्त मनोज ब्रम्हचारी जी, योगी दुर्गेश जी महराज, जंगल बाबा जी व सनातन हितकारिणी न्यास के अध्यक्ष ठाकुर प्रकाश सिह व प्रो0 विमला व्यास को आमंत्रित किया गया है। सनातन धर्म सम्मेलन के संयोजन अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल, संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र व कथा व्यास धीरेन्द्र शुक्ल जी तथा पतंजलि योगपीठ शाखा कटरा गुलाब सिंह द्वारा होगी । 14 फरवरी को ही शाम 6 बजे से सामूहिक सुन्दर कान्ड का पाठ तथा भजन सत्संग होगा। 15 फरवरी की रात्रि में पुजारी भोलानाथ तिवारी के मार्गदर्शन में मूख्य मन्दिर का परम्परागत विशेष पूजन क्षेत्रीय समाज की भागीदारी से होगा। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट, प्रेस क्लब प्रतापगढ व भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा अर्न्तजनपदीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसका संयोजन महासंघ के प्रांतीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार अजय पाण्डेय करेगें। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र, संयोजक भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धूरिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश शुक्ल तथा नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट के प्रान्तीय महासचिव व दैनिक लोकमित्र के सम्पादक संतोष भगवन जी, लखनउ से बरिष्ठ पत्रकार डा शक्ति कुमार पाण्डेय व डा0 मत्स्येन्द्र प्रभाकर जी प्रतिभाग करेगें।महासचिव समाज शेखर ने बताया कि 17 फरवरी को दोपहर 12 बजे से राज्य महिला आयोग द्वारा चौपाल व जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य प्रतिभा कुशवाहा जी प्रतिभाग करेगी। जनकवि प्रकाश जी की अध्यक्षता व गीतकार डा0 अशोक अग्रहरि के संयोजन में विराट कवि सम्मेलन से महोत्सव व मेले का समापन होगा। महोत्सव में विविध धार्मिक व सामाजिक तथा सांस्कृतिक आयोजित कार्यक्रम होगें। कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह. उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह. उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र, उपाध्यक्ष कार्यक्रम उमाकान्त पाण्डेय तथा उपाध्यक्ष मीडिया पी बी सिंह एवं संगठन सचिव राज किशोर मिश्र तथा कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र को समस्त कार्यक्रमों में सहयोग प्रदान किया जाना तय हुआ।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ डीएम शिव सहाय अवस्थी का सख्त आदेश नकलविहीन बोर्ड परीक्षा हर हाल में, लापरवाही पर होगी एफआईआर












