पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज दिल्ली के 15 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई है।₹12 करोड़ 40 लाख से अधिक की राशि जारी हुई है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज दिल्ली के 15 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई है।₹12 करोड़ 40 लाख से अधिक की राशि जारी हुई है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर दिल्ली

हम सभी के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आज दिल्ली के 15 हजार से अधिक निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई है। यह सहायता दिल्ली के 857 स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों तक पहुंच रही है। इसके लिए ₹12 करोड़ 40 लाख से अधिक की राशि जारी हुई है। साथ ही त्यागराज स्टेडियम से दिल्ली के गांवों में अनेक विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया है। दिल्ली उन मेहनतकश लोगों की है जो अपने श्रम से इस शहर को बनाते हैं। आज हम उसी श्रम शक्ति का सम्मान कर रहे हैं। हमारी सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ काम कर रही है। हम श्रमिक भाइयों-बहनों के लिए सुविधाएं बढ़ा रहे हैं, उनका आज मजबूत कर रहे हैं और उनके बच्चों की पढ़ाई में मदद करके उनका भविष्य सुरक्षित कर रहे हैं। आज जिन बच्चों को छात्रवृत्ति मिली है, उन्हें ढेरों शुभकामनाएं। खूब पढ़िए, आगे बढ़िए और अपने परिवार और दिल्ली का नाम रोशन करिए। हमारी सरकार हर कदम पर आपके साथ है। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा जी, विधायक एवं दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री राजकुमार चौहान जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal