बजरंग दल के 12 कार्यकर्ताओं ने लिया शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग, “धर्म रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है” का लिया संकल्प
संवादाता काव्यांश रावत अलीगढ़/एटा: शांति देवी कल्याण दास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अतरौली (अलीगढ़ रोड, छर्रा) में आयोजित सात दिवसीय बजरंग दल प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के लिए एटा जनपद से चयनित 12 बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रस्थान किया।
प्रस्थान से पूर्व होटल रामेश्वरम, जी.टी. रोड पर आयोजित समारोह में विभाग संयोजिका महिला समन्वय निशा चौहान ने कार्यकर्ताओं का तिलक कर स्वागत किया। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने पुष्पमाला और पटका पहनाकर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। विदाई के समय ‘जय श्री राम’, ‘देश का बल बजरंग दल’, ‘हर हर महादेव’ जैसे जयघोषों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर शिवांग गुप्ता, जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद ने कहा, “धर्म रक्षा ही राष्ट्र रक्षा है, और बजरंग दल के कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ सदैव तत्पर रहते हैं। सेवा, सुरक्षा, संस्कार और संस्कृति का जतन करना ही बजरंग दल का आत्मबल है।”
प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने वाले कार्यकर्ताओं में आकाश गुप्ता, सिद्धार्थ भदौरिया, लकी मल्होत्रा, आयुष कुमार, दिव्यम चौहान, अंकित बघेल, जीतू कश्यप, नवीन गुप्ता, कन्हैया कुमार, कृष्णा गुप्ता, रोहित और शिवम शामिल हैं।
इस मौके पर वीरपाल शर्मा, हरीश प्रताप सिंह चौहान, अनुभव गुप्ता, वैभव जैन, यजुवेंद्र शर्मा, अनुराग वशिष्ठ, नितिन गुप्ता समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी शिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा












