एटा कोर्ट में धरा गया ‘मुन्ना भाई’: फर्जी तरीके से दिलवाई थी परीक्षा, अब पहुंचा जेल

एटा कोर्ट में धरा गया ‘मुन्ना भाई’: फर्जी तरीके से दिलवाई थी परीक्षा, अब पहुंचा जेल

संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान एटा: सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़े का एक बड़ा मामला एटा कोर्ट में सामने आया, जब ड्राइवर ग्रेड-चतुर्थ पद के लिए चयनित एक युवक की सच्चाई दस्तावेजों की जांच में उजागर हो गई। पकड़े गए युवक की पहचान रवजोत के रूप में हुई है, जिसने खुद परीक्षा नहीं दी थी, बल्कि 10 लाख रुपये देकर मनोज उर्फ आदित्य नामक व्यक्ति से परीक्षा दिलवाई थी।

यह परीक्षा प्रयागराज में NTA कंपनी द्वारा 64 पदों के लिए आयोजित की गई थी। जब रवजोत नियुक्ति प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन के लिए एटा कोर्ट पहुंचा, तो अधिकारियों को उसके प्रमाण पत्रों में संदेह हुआ। कड़ी पूछताछ के बाद रवजोत ने फर्जीवाड़े की बात कबूल कर ली।

कोतवाली नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवजोत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह मामला एक बार फिर दर्शाता है कि कैसे कुछ लोग धनबल के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने का प्रयास करते हैं, जिससे न केवल सिस्टम पर सवाल खड़े होते हैं, बल्कि मेहनती अभ्यर्थियों का हक भी मारा जाता है।

ये भी पढ़ें बजरंग दल के 12 कार्यकर्ताओं ने लिया शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में भाग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें