Etah: रामलीला मड़ी पर टूटी बिजली की लाइन बनी खतरा, विभाग बेखबर

रामलीला मड़ी पर टूटी बिजली की लाइन बनी खतरा, विभाग बेखबर

संवाददाता: काव्यांश रावत एटा: जनपद के लोगमनदास तिराहा क्षेत्र स्थित रामलीला मड़ी पर बीते कई दिनों से एक गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इलाके में बिजली की हाई वोल्टेज लाइन टूटकर नीचे गिर चुकी है, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का वहां से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस खतरनाक स्थिति की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां तक कि जै ई साहब को भी इस समस्या से अवगत कराया गया, परंतु उन्होंने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस टूटी हुई लाइन को हटवाया जाए और इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

ये भी पढ़ें एटा कोर्ट में धरा गया ‘मुन्ना भाई’: फर्जी तरीके से दिलवाई थी परीक्षा, अब पहुंचा जेल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया