एटा: दलित समाज के विरोध से थमी कलश यात्रा, पुलिस हस्तक्षेप के बाद एक घंटे में बहाल हुई यात्रा

दलित समाज ने रोकी भागवत कथा की कलश यात्रा, घंटों सिर पर कलश लिए खड़ी रहीं महिलाएं और लड़कियां

संवाददाता काव्यांश रावत: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दलित समाज के लोगों ने भागवत कथा की कलश यात्रा को बीच रास्ते में रोक दिया। यह मामला जलेसर कोतवाली क्षेत्र के गांव जैनपुरा का है, जहां कथा में शामिल होने जा रहीं महिलाएं और लड़कियां सिर पर कलश लेकर यात्रा में निकली थीं। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने सड़क पर चारपाई और ड्रम डालकर रास्ता जाम कर दिया, जिससे कलश यात्रा घंटों तक रुकी रही।

इस दौरान कलश सिर पर उठाए महिलाएं और युवतियां धूप में खड़ी रहीं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। काफी मान-मनौव्वल और बातचीत के बाद करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई और फिर कलश यात्रा को आगे बढ़ने दिया गया।

गांव में इस घटना को लेकर तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि पुलिस की सतर्कता और समय पर हस्तक्षेप से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहा है।

ये भी पढ़ें Etah: रामलीला मड़ी पर टूटी बिजली की लाइन बनी खतरा, विभाग बेखबर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें