एटा में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य शोभायात्रा, ब्राह्मण समाज ने दिखाया एकजुटता का परिचय
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: दिनांक 25 मार्च 2025 को एटा नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा दोपहर 3:30 बजे आरंभ हुई, जिसमें ब्राह्मण समाज के हजारों लोग बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्मिलित हुए। पूरे नगर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिसमें ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और झांकियों ने विशेष आकर्षण जोड़ा।
इस शोभायात्रा में ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं मंत्रीगण सक्रिय रूप से मौजूद रहे। अनिल मिश्रा संयोजक आदर्श मिश्रा संयोजक दिनेश वशिष्ठ मनोज पचौरी (पत्रकार) अविनाश शर्मा(रामू भटेले) लोकेश पचौरी चंदन शर्मा स्वागत पचौरी प्रवेश मिश्रा मुकेश दीक्षित अन्य बात से ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद थे।
आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, परशुराम जी के विचारों का प्रचार-प्रसार और नवयुवकों को संस्कृति से जोड़ना था। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत द्वारों से समाज के उत्साह को बल मिला।
यह आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण और सफल रहा, जिसे स्थानीय प्रशासन व समाज के सहयोग से संपन्न कराया गया। समापन पर भंडारे व प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें एटा: दलित समाज के विरोध से थमी कलश यात्रा, पुलिस हस्तक्षेप के बाद एक घंटे में बहाल हुई यात्रा












