इलाहाबाद कचहरी के पास पेट्रोल पंप पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वकीलों ने घेरा परिसर

इलाहाबाद कचहरी के पास पेट्रोल पंप पर हाई वोल्टेज ड्रामा, वकीलों ने घेरा परिसर

संवाददाता बिपिन मिश्रा 

प्रयागराज। संगम नगरी के कचहरी परिसर के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने पंप कर्मियों पर पेट्रोल चोरी और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जोरदार हंगामा किया। वकीलों का आरोप है कि मशीन में हेरफेर कर ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा है। हंगामे की शुरुआत तब हुई जब एक अधिवक्ता अपनी गाड़ी में पेट्रोल डलवाने पहुंचे। पीड़ित वकील का आरोप है कि कर्मचारी ने अभी गाड़ी की टंकी में नोजल लगाया भी नहीं था और मीटर पर ₹36 की रीडिंग आ गई। जब इसका विरोध किया गया, तो पंप कर्मी संतोषजनक जवाब देने के बजाय उलझने लगे।

एकजुट हुआ अधिवक्ता समाज

इस घटना की खबर जैसे ही कचहरी में फैली, देखते ही देखते दर्जनों अधिवक्ता मौके पर जमा हो गए। वकीलों ने पेट्रोल पंप के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और वहां हो रही चोरकटई पर सख्त नाराजगी जाहिर की। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं है, बल्कि आम जनता की जेब पर सरेआम डाका डाला जा रहा है। नोजल गाड़ी में लगा नहीं और पैसे पहले ही कट गए। यह सीधे तौर पर तकनीकी धांधली है। अगर जिले के अधिवक्ताओं के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता के साथ ये लोग क्या करते होंगे? प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से पेट्रोल पंप की मशीनों की तत्काल जांच करने और लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। अधिवक्ताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस धांधली पर लगाम नहीं लगी और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो पूरा अधिवक्ता समाज सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और चक्का जाम करने को मजबूर होगा।

ये भी पढ़ें बड़ी राहत, अब अधूरे एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा पूरा टोल, सरकार ने बदले नियम!

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की