पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना कन्धई पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त लालबहादुर सरोज को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना कन्धई पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त लालबहादुर सरोज को किया गया गिरफ्तार

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

थाना कन्धई पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना कन्धई क्षेत्रान्तर्गत शनिदेव मंदिर से दुबे का पूरवा जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 13.02.2026 को वादी निवासी ग्राम वारीकला थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ़ की पुत्री खेत की मेड़ पर चारा काटते समय आरोपी द्वारा लगाए गए 440 वोल्ट करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार हेतु ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। उक्त के संबंध में थाना कन्धई पर मु0अ0सं0 33/26 धारा 105/351 (3) बीएनएस बनाम 01 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कन्धई श्री सत्येन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में थाना कन्धई के उ0नि0 भूपेशनाथ सिंह मय हमराह हे0का० बद्रीनारायण सिंह, का0 अभिषेक चौरसिया द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग, विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 33/26 धारा 105/351 (3) बीएनएस थाना कन्धई से संबंधित 01 अभियुक्त, 1.लालबहादुर सरोज पुत्र अयोध्या सरोज निवासी बारीकला नवाबाद थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 55 वर्ष को थाना कन्धई क्षेत्रान्तर्गत शनिदेव मंदिर से दुबे का पूरवा जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. लालबहादुर सरोज पुत्र अयोध्या सरोज निवासी बारीकला नवाबाद थाना कन्धई जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 55 वर्ष।
पुलिस टीम-
उ0नि0 भूपेशनाथ सिंह मय हमराह हे0का० बद्रीनारायण सिंह, का0 अभिषेक चौरसिया थाना कन्धई, जनपद प्रतापगढ़ ।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही