प्रतापगढ़ पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने आज समाजवादी पार्टी मे शामिल हुये
संवाददाता अमित शुक्ला
पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने अपने समर्थको के साथ आज लखनऊ मे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अगुवाई मे समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये राजकुमार पाल ने कहा जिस तरह से समाजवादी पार्टी ने महारानी अहिल्या बाई होलकर की लड़ाई को लेकर संघर्ष दिखाया है, हमारा समाज 2027 में उसकी भरपाई करेगा, यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ। कि आने वाले बिधानसभा चुनाव मे माननीय अखिलेश जी मुख्यमंत्री बनेगेउत्तर प्रदेश की राजनीति से बड़ी खबर…प्रतापगढ़ सदर सीट से पूर्व विधायक राजकुमार पाल ने अपना दल (एस) छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है।लखनऊ पहुंचकर उन्होंने अपने समर्थकों के साथ औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे। इस कदम को प्रतापगढ़ की राजनीति में अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, आगामी चुनावी समीकरणों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।अब देखना होगा कि राजकुमार पाल के इस फैसले से क्षेत्रीय राजनीति में क्या नया मोड़ आता है।












