पेट्रोल पंप पर जेसीबी से भारत पेट्रोलियम का बोर्ड खड़ा करते समय हुआ बड़ा हादसा एक व्यक्ति की हुई मौत।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
मामला अंतू थाना अंतर्गत बाबूगंज बाजार अमेठी मार्ग पर आज सुबह 11.20 बजे PWD के ठेकेदार लालबहादुर यादव उम्र 48 वर्ष पुत्र हरिभजन यादव निवासी बाबूगंज बाजार चिलबिला की तरफ जा रहे थे तभी भारत पेट्रोल पंप के सामने भारत पेट्रोलियम का बोर्ड इनकी कार पर गिर पड़ा जिससे इनकी मौके पर मौत हो गई।मामले की जानकारी होने पर बाजार में हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची अंतू पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बॉडी को निकालकर भेजा गया पीएम हाउस।मामला अंतू थाने के बाबूगंज बाजार का।












