महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा भयहरण नाथ धाम में श्रद्धालु भक्तो की हुई भारी भीड़,पुलिस व कार्यकर्ता की रही उत्तम सुव्यवस्था

महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा भयहरण नाथ धाम में श्रद्धालु भक्तो की हुई भारी भीड़,पुलिस व कार्यकर्ता की रही उत्तम सुव्यवस्था

लगभग डेढ़ लाख भक्तों ने किया दर्शन पूजन,महाकाल महोत्सव में पत्रकार सम्मेलन आज

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़।प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में महाशिवरात्रि के मेले में अपार भीड़ हुई। श्रद्धालु भक्तो का रेला सुबह चार बजे से ही भयहरण नाथ महादेव के पूजन हेतु चारों दिशाओ से धाम आने लगा। पुलिस व कार्यकर्ता सभी व्यवस्था में निष्ठा के साथ जिम्मेदारी निभा कर सभी का मार्ग सुगम किया और सुव्यवस्था की सराहना हुई। वहीं 16 फरवरी सोमवार को 26 वें महाकाल महोत्सव में वरिष्ठ पत्रकार अजय पांडेय के संयोजन में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन होगा। यह जानकारी देते हुए महासचिव समाज शेखर ने बताया कि वह अपने कैंप कार्यालय से सभी व्यवस्था पर निगाह बनाते हुए कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क में रहकर सभी व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। वहीं धाम के अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह मेला कंट्रोल रूम से सभी व्यवस्था में सहभागी रहे। थानाध्यक्ष जेठवारा सत्यार्थी जी , मांधाता अरविंद कुमार व चौकी प्रभारी राजीव वर्मा लगातार मेला व मंदिर क्षेत्र का भ्रमण करके सभी व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र ने कंट्रोल रूम से भूला भटका शिविर का संचालन कर सभी की सहायता की और सभी कार्यो में सहयोग प्रदान किया। 16 फरवरी को महाकाल महोत्सव में अंतर जनपदीय पत्रकार सम्मेलन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ व नेशनल यूनियन आफ जनर्लिस्ट द्वारा आयोजित होगा। जिसका संयोजन प्रादेशिक महासचिव अजय पांडेय करेंगे। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ब्रज नंदन राय व क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता ने सुबह से धाम पहुँचकर प्रशासनिक कार्यालय से सभी व्यवस्था का पर्यवेक्षण करते हुए मेला सकुशल संपन्न कराया। पुजारी भोला नाथ सहित सभी मंदिरों के पुजारियों द्वारा मंदिरों की साज सज्जा व सफाई तथा सुव्यवस्था की जन जन द्वारा सराहना हुई। व्यवस्था में सहयोग करने वाले प्रमुख पदाधिकारी संगठन सचिव राज किशोर मिश्र, विधि परामर्शी रमा शंकर मिश्र, उपाध्यक्ष कार्यक्रम उमा कांत पांडेय, उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र, संगठन डॉ अमर बहादुर सिंह सहित मंदिर व मेला समिति से कमला कांत मिश्र, शत्रुघन सिंह, मनीराम वर्मा , प्रदीप सिंह धोनू, संजय गुप्ता, भानू सिंह, धर्मेंद्र पटेल , तेज बहादुर सिंह, शौर्य प्रकाश, अनिल कुमार उपेंद्र ,अंकुर सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की