गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल द्वारा निर्माणाधीन जोनल मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल द्वारा निर्माणाधीन जोनल मार्गों का स्थलीय निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 16.02.2026 को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री नन्द किशोर कलाल द्वारा राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में जोनल प्लान के अंतर्गत निर्माणाधीन विभिन्न प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में 24 मीटर चौड़ी सी-6 जोनल रोड (लगभग 320 मीटर लंबाई) का अवलोकन किया गया, जिसमें लगभग 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। सीवर एवं नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा मिट्टी समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है। उपाध्यक्ष महोदय नंदकिशोर कलाल ने निर्देशित किया कि मार्ग के दोनों ओर मानकानुसार साइड वर्ज, मध्य में सेंट्रल वर्ज तथा उच्च स्तरीय उद्यानिकी एवं विद्युतीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कार्य को निर्धारित अवधि (मार्च 2026) तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 18 मीटर चौड़ी डी-2 जोनल रोड (लगभग 930 मीटर लंबाई) पर लगभग 30 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। कार्य की गति अत्यंत धीमी पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था को कड़ी चेतावनी दी गई तथा समयसीमा में कार्य पूर्ण न होने की स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 45 मीटर चौड़ी ए-6 जोनल रोड, जो गौड़ कैस्केड सोसायटी से मेरठ रोड को जोड़ती है, के शेष 900 मीटर भाग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में लगभग 25 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ है। भूमि विवाद के कारण कार्य प्रारंभ में विलंब हुआ  तथापि जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। मार्ग के मध्य स्थित विद्युत लाइन शिफ्टिंग हेतु विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए। 30 मीटर चौड़ी बी-2 जोनल रोड (एमजी घरौंदा सोसायटी से भट्टा नं.-5 तक) के शेष 700 मीटर भाग में नाले एवं सीवर लाइन का आंशिक कार्य पूर्ण पाया गया। एक खसरा संख्या की भूमि न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण शेष कार्य प्रभावित है। निर्देशित किया गया कि विवादित भूमि को छोड़कर शेष कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए तथा न्यायालयीन प्रकरण के त्वरित निस्तारण हेतु विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पूर्व में स्थापित विद्युत लाइन को संबंधित विकासकर्ता द्वारा प्राथमिकता पर शिफ्ट कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आउटर रिंग रोड के जोड़ मार्ग (ए-2) के संबंध में अवगत कराया गया कि कुछ हिस्सों में भूमि अर्जन की प्रक्रिया प्रचलित है। उपाध्यक्ष महोदय ने निर्देश दिए कि संपूर्ण 0 से 6190 मीटर तक मार्ग के निर्माण, साइड वर्ज, सेंट्रल वर्ज, नाला-नाली, सर्विस रोड, उद्यानिकी एवं विद्युतीकरण सहित समग्र विकास कार्यों का एकीकृत प्राक्कलन तैयार कर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कराया जाए। निरीक्षण के उपरांत यह स्पष्ट किया गया कि कई स्थलों पर निर्माण कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से संचालित है। उपाध्यक्ष महोदय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थलों का दैनिक पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक पखवाड़े प्रगति आख्या फोटोग्राफ सहित प्रस्तुत की जाए। आगामी निरीक्षण में संतोषजनक प्रगति न पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण क्षेत्र के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्ध है । तथा जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु सभी परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए संकल्पित है।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है