जिला परिषद चुनाव में विजयी प्रधान ज्योति शर्मा का जोरदार स्वागत, समर्थकों का जताया आभार

जिला परिषद चुनाव में विजयी प्रधान ज्योति शर्मा का जोरदार स्वागत, समर्थकों का जताया आभार

संवाददाता : सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)

पानीपत में जिला परिषद के प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमति ज्योति शर्मा की जीत के बाद खुशी का माहौल देखने को मिला। चुनाव में विजय सुनिश्चित कराने वाले सम्मानित पार्षद साथियों एवं अन्य गणमान्य लोगों के मेरे निवास स्थान पर पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद और अभिनंदन किया गया। उपस्थित पार्षदों और समर्थकों ने नवनिर्वाचित प्रधान ज्योति शर्मा को जीत की बधाई दी और जिले के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान आपसी सहयोग, विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा भी की गई। सभी गणमान्य अतिथियों ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित प्रधान के नेतृत्व में जिला परिषद पानीपत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
अंत में सभी आगंतुकों के प्रति पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनके सहयोग और समर्थन से ही यह जीत संभव हो सकी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें