माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश शासन, श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश तथा निदेशक यातायात/सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में “जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट” अभियान एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह फरवरी–2026 के अंतर्गत
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
आज दिनांक 17.02.2026 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में जनपद में विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया गया। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से यह अभियान संचालित किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार को प्रोत्साहित करना है। अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री मनोज कुमार एवं चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज श्री राहुल यादव द्वारा ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन स्वामियों/चालकों एवं आमजन को लाउड हेलर/पीए सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया गया। यातायात पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं एवं अन्य नागरिकों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उक्त अभियान जनपद में निरंतर जारी है।












