साइबर पुलिस प्रतापगढ़ कुल 12 शिकायतों में ₹ 4,88,310 /-की धनराशि जनपदीय साइबर सेल व साइबर क्राइम थाना प्रतापगढ़ द्वारा पीड़ितों को वापस कराई गई ।

साइबर पुलिस प्रतापगढ़ कुल 12 शिकायतों में ₹ 4,88,310 /-की धनराशि जनपदीय साइबर सेल व साइबर क्राइम थाना प्रतापगढ़ द्वारा पीड़ितों को वापस कराई गई ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में व नोडल अधिकारी साइबर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी, सहायक नोडल अधिकारी साइबर क्षेत्राधिकारी नगर प्रतापगढ़ के निकट पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु एनसीआरपी पोर्टल एवं पीड़ितों द्वारा दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र की जाँच के अनुक्रम में जनपदीय साइबर सेल व साइबर क्राइम थाना जनपद प्रतापगढ़ टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुये शिकायतकर्ताओं की धोखाधड़ी से आहरित धनराशि उनके खाते में पुनः वापस कराई गई। शिकायतकर्ताओं द्वारा जनपदीय उच्चाधिकारियों, जनपदीय साइबर सेल व साइबर क्राइम थाना जनपद प्रतापगढ़ टीम का आभार व्यक्त किया गया । पीड़ितों के खाते में वापस कराये गये धनराशि का विवरण इस प्रकार है:-
– कुल शिकायतें: 12
– कुल वापस कराई गई राशि: ₹ 4,88,310 /-
– ठगी के तरीके: यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड व अन्य तरीकों से ठगी ।

जनसामान्य के लिए प्रतापगढ़ पुलिस की साइबर सुरक्षा अपील:
1. अनजान नंबर या विदेशी (+92, +44 आदि) से आए कॉल/मैसेज पर भरोसा न करें और किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें।
2. बैंक, कस्टमर केयर या सरकारी अधिकारी बनकर मांगी गई किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें।
3. मोबाइल में केवल आधिकारिक ऐप स्टोर (Google Play Store / Apple App Store) से ही ऐप डाउनलोड करें।
4. किसी भी प्रकार का Remote Access App (जैसे AnyDesk, TeamViewer आदि) अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल न करें।
5. लॉटरी, इनाम, गिफ्ट या निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देने वाले कॉल/मैसेज से सतर्क रहें।
6. सोशल मीडिया प्रोफाइल को प्राइवेट रखें और अंजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।
7. अपने सभी महत्वपूर्ण खातों (Email, Banking, Social Media) पर Strong Password और Two-Factor Authentication(2FA) अवश्य चालू करें।
8. किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले प्राप्तकर्ता का नाम और विवरण अच्छी तरह जांच लें।
9. साइबर ठगी होने पर तुरंत अपने बैंक/UPI ऐप में ट्रांजेक्शन को ब्लॉक या रिपोर्ट करने का प्रयास करें और संबंधित कस्टमर केयर को सूचित करें।
10. साइबर ठगी होने पर देरी न करें- तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

ऑनलाइन सतर्क रहें।
“आपकी एक छोटी सावधानी, आपकी बड़ी बचत की सुरक्षा कर सकती है।”

जनपदीय साइबर सेल टीम , प्रतापगढ़

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है