साहित्य चेतना समाज तत्वाधान में कभी गोष्ठी एवं गीत संगीत का आयोजन हुआ संपन्न

साहित्य चेतना समाज तत्वाधान में कभी गोष्ठी एवं गीत संगीत का आयोजन हुआ संपन्न

रिपोर्टर अजय कुमार गाजीपुर।साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में ‘चेतना-प्रवाह’ के अन्तर्गत कवि-गोष्ठी एवं गीत-संगीत का कार्यक्रम लोकगीत गायक रामअलम सिंह मधुर के बिठौरा गाँव स्थित उनके आवास पर आयोजित हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता गुरुकुल फाउण्डेशन मिशिगन,अमेरिका के संस्थापक योगी आनन्द जी एवं संचालन संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ संजय पाण्डेय की सरस्वती वंदना से हुआ।इसके बाद कवियों एवं गायकों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत की रसधार में श्रोता रससिक्त होते रहे।दो चरणों में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम के प्रथम चरण मेंकवि-गोष्ठी हुई।युवा शायर गोपाल गौरव ने ‘हुस्न जब इश्क में उतर जाए,जिन्दगी आपकी संवर जाए’ सुनाकर श्रोताओं की ढेर सारी वाहवाही लूटी,सुपरिचित गजलकार नागेश मिश्र ने ‘कुछ दिल की,कुछ दुनियाँ के नजारे होते हैं/शेर सिर्फ अल्फाज नहीं इशारे होते हैं’ सुनाकर श्रोताओं की खूब तालियाँ बटोरीं।युवा व्यंग्यकार आशुतोष श्रीवास्तव की पंक्तियाँ ‘मन की खुलती गाँठों का सिर्फ सरल अनुवाद हूँ मैं’ बहुत सराही गईं।वरिष्ठ व्यंग्यकार अमरनाथ तिवारी अमर ने ‘जाऊँ विदेश तो किस देश,बहुत सोचा दिमाग दौड़ाया/अंत में अपना देश ही भाया’ सुनाकर श्रोताओं को गुदगुदाया।कन्हैया गुप्त विचारक एवं डाॅ.शशांक शेखर पाण्डेय ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामयिक परिदृश्य का यथार्थ चित्रण किया। द्वितीय चरण में गायकों द्वारा सुर,लय व ताल की बहाई त्रिवेणी में श्रोता डुबकी लगाते रहे।डाॅ.विद्या निवास पाण्डेय ने सीता हरण के बाद मंदोदरी द्वारा रावण को समझाने के प्रसंग को ‘ सिया के लेके जा हो पिया राम के शरण में,पईंया पड़ीलां बार-बार’ की सुन्दर और भावपूर्ण प्रस्तुति की।रामअलम सिंह मधुर ने ‘जेकर घर ना भेंटाइल भटकाव में,ए गली ओ गली में धइबे करी ‘ सुनाकर सभी को आनन्दित किया।

संजय कुमार पाण्डेय ने भजन सुनाकर सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी,विश्व हिन्दू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद उपाध्याय,हिमांशु राय,अशोक मिश्र,गुरु प्रताप सिंह,आशुतोष सिंह,हरेन्द्र सिंह,राम प्रताप सिंह,रामाशीष प्रजापति,संतोष सिंह उमेश प्रजापति आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में रामअलम सिंह मधुर ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें महाशिवरात्रि पर दिलदारनगर में भगवान शिव की भव्य शोभायात्रा

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है