जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गौतम बुद्ध नगर, 17 फरवरी 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा योजना) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधक (ए.जी.एम.) उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग ने योजना की अब तक की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु ऋण स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन कुछ बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार प्रगति नहीं की जा रही है।इस पर जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को अपने-अपने निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष शीघ्र लक्ष्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को लाभ मिल सके और वे आत्मनिर्भर बन सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बैंक ब्रांचवार अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे तथा कहा कि बैंकों की ब्रांचवार समीक्षा योजना की नियमित समीक्षा की जाए और पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से ऋण उपलब्ध कराया जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, उपायुक्त उद्योग एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है