जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक सम्पन्न

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 17 फरवरी, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिला पोषण समिति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें समस्त जिला पोषण समिति के सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा विभागीय कार्य योजनाओं एवं प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराते हुए बताया गया कि पोषण ट्रैकर के माध्यम से समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण एवं बच्चों के मापन संबंधी प्रक्रिया को ट्रैक किया जा रहा है। मापन प्रक्रिया में जनपद की प्रगति 98.87% है। चिन्हित सैम (SAM) बच्चों को रेफरल प्रक्रिया के अंतर्गत पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराकर उनका फॉलो-अप कर दिया आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार का वितरण फेस रिकॉग्निशन प्रक्रिया द्वारा पूर्ण कराया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत लाभार्थियों के आधार कार्ड डाटा को वन टाइम अपडेट कर दिया गया है तथा उसका मिलान कर ही लाभार्थियों को पोषाहार वितरित किया जा रहा है। यह प्रक्रिया केंद्र पर पोषाहार प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर पोषण ट्रैकर पर अपलोड की जानी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद गौतम बुद्ध नगर में वर्तमान में हॉट कुक फूड योजना संचालित नहीं है। जनपद में मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत तकनीकी समस्या आने के कारण जिला स्तरीय प्रगति निम्न है। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जनपद में विकसित किए जा रहे 83 सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्य हेतु नामित कार्यदायी संस्था, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों से समिति को अवगत कराया गया।जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर द्वारा समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे पोषाहार वितरण का कार्य समय से पूर्ण कराएं एवं पोषण ट्रैकर डाटा को शत-प्रतिशत पूर्ण करें। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत जनपद की प्रगति कम होने के संबंध में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि पात्र लाभार्थियों को शीघ्रातिशीघ्र प्रक्रिया के अंतर्गत लाभान्वित किया जाए। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्य हेतु नामित कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीकम सिंह, खंड विकास अधिकारी दादरी नेहा, खंड विकास विकास अधिकारी जेवर एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है