एटा में रोजगार मेले में 911 युवाओं को मिला रोजगार, 27 कंपनियों ने किया चयन

एटा में रोजगार मेले में 911 युवाओं को मिला रोजगार, 27 कंपनियों ने किया चयन

संवादाता अमन अहमद। एटा में प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत आयोजित वृहद रोजगार मेले में युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर मिला। मेले में कुल 1447 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 911 युवाओं का विभिन्न निजी कंपनियों में चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर भी प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय, एटा और माँ जानकी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में यह रोजगार मेला संस्थान परिसर में आयोजित किया गया। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि मेले में 27 प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की कंपनियों ने भाग लिया।

इनमें ब्राइट फ्यूचर, होली हर्ब्स, हीरो मोटर्स, श्रीराम पिस्टन एंड रिंग, लेप्रो, प्रोफर्ट, पुष्पराज हेल्थ केयर, एलआईसी ऑफ इंडिया, जी4एस और श्री गणेशा कंसल्टेंट सहित कई प्रमुख कंपनियां शामिल रहीं। इन कंपनियों द्वारा तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर पुष्पेन्द्र लोधी (ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर), डॉ. पी.पी.सी. शर्मा (सहायक निदेशक, सेवायोजन, अलीगढ़), राजीव चौधरी (जिला सेवायोजन अधिकारी, अलीगढ़), विपिन कुमार यादव (जिला सेवायोजन अधिकारी, एटा), सत्यम त्रिपाठी (समाज कल्याण अधिकारी, एटा) और राजेश यादव (प्रबंधक, माँ जानकी इंस्टिट्यूट) मौजूद रहे। अतिथियों ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने कहा कि ऐसे रोजगार मेले स्थानीय युवाओं को उनके ही जनपद में रोजगार उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने इसे बेरोजगारी कम करने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का प्रभावी प्रयास बताया और भविष्य में अधिक से अधिक युवाओं से सहभागिता की अपील की।

ये भी पढ़ें जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है