जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

ब्लैक स्पॉट सुधार, 4ई मॉडल के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के दिये गये निर्देश

जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा अथॉरिटी तथा पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति पर व्यक्त किया असंतोष कहा अगली बैठक में उच्च अधिकारी रहे सम्मिलित गौतम बुद्ध नगर 17 फरवरी, 2026जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025 तक जनपद में चिन्हित 152 क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशन्स तथा 35 सड़क दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सड़क अभियान्त्रिकी उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, डायरेक्शन बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल एवं सीसीटीवी कैमरे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से स्थापित किए जाएं।जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शिक्षा, प्रवर्तन, अभियान्त्रिकी एवं आपातकालीन देखभाल अर्थात ‘4ई मॉडल’ के समन्वित क्रियान्वयन से ही दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है नेशनल एवं स्टेट स्तर पर निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप जिला सड़क सुरक्षा एक्शन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को पैनल हॉस्पिटल्स में 1.5 लाख रुपये तक की संचालित कैशलेस ट्रीटमेंट स्कीम की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि पीड़ितों को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके। विद्यालय वाहनों की सुरक्षा के संबंध में सघन फिटनेस जांच अभियान चलाने, सीसीटीवी एवं जीपीएस की अनिवार्य उपलब्धता, प्रशिक्षित चालक एवं सहायक स्टाफ की तैनाती तथा चालकों के नियमित हेल्थ टेस्ट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट (जेडएफडी) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभिन्न लोकेशन कैटेगरी के निरीक्षण एवं आकलन की प्रक्रिया का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जनपद में 02 क्रिटिकल कॉरिडोर का संयुक्त निरीक्षण संबंधित रोड ओनिंग एजेंसी, हेल्थ, ट्रांसपोर्ट एवं पुलिस विभाग द्वारा किया जाएगा, जबकि 152 क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशन्स का निरीक्षण केवल संबंधित रोड ओनिंग एजेंसियों द्वारा किया जाएगा। इसी प्रकार 15 ट्रैफिक वायलेशन लोकेशन्स का संयुक्त निरीक्षण पुलिस एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा, 09 क्रिटिकल पुलिस स्टेशन्स का निरीक्षण पुलिस डिपार्टमेंट द्वारा तथा 01 ऐसे स्थान जहां एंबुलेंस हैंडओवर में 60 मिनट से अधिक विलंब दर्ज हुआ है, उनका निरीक्षण हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा किया जाएगा।निर्देशित किया गया कि प्रत्येक श्रेणी की लोकेशन का आकलन पृथक रूप से किया जाना अनिवार्य होगा तथा इसके लिए जनपद के जेडएफडी एक्शन प्लान का संदर्भ लिया जाएगा। निरीक्षण की योजना डैशबोर्ड पर उपलब्ध मैप लोकेशन के आधार पर तैयार की जाएगी और ऑनलाइन फॉर्म केवल वास्तविक स्थल निरीक्षण पूर्ण होने के पश्चात ही भरा जाएगा। भरे हुए प्रपत्र की स्कैन की गई सॉफ्ट कॉपी अपलोड करना अनिवार्य होगा, क्योंकि प्रत्येक ऑनलाइन प्रविष्टि की स्टेट लेवल टीम द्वारा जांच की जा रही है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनवरी माह में सांसद जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनके द्वारा दिए गए एजेण्डा का समस्त अथाॅरिटी, पुलिस विभाग, पीडब्ल्यूडी,आरटीओ तथा नेशनल हाईवे द्वारा अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा उनके द्वारा बताई गई समस्याओं का शत -प्रतिशत निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जेडएफडी कार्यक्रम से संबंधित समस्त कार्यवाही दिनांक 25.02.2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण की जाए तथा सभी विभाग निर्धारित समयसीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विभाग की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। जिलाधिकारी ने विगत बैठकों की भांति इस बैठक में भी अथॉरिटी तथा पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों की अनुपस्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगली बैठक में अथॉरिटी तथा पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी सम्मिलित होना सुनिश्चित करें। बैठक में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के संबंधित अधि कारियों से कहा गया कि ब्लैक स्पॉट सुधार कार्यों में तेजी लाएं तथा पूर्व में चिन्हित दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स पर अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं।बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक दायित्व है और विभागीय समन्वय, तकनीकी सुधार तथा जनसहभागिता से ही जनपद को जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी रूप से अग्रसर किया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण बैठक का सफल संचालन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ उदित नारायण पांडेय द्वारा किया गया बैठक में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण सुमित, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक शकील मोहम्मद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी टीकम सिंह एवं संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है