अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं: अध्यक्ष/विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट श्री नीरज गौतम

अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं: अध्यक्ष/विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट श्री नीरज गौतम

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक 17.02.2026 जनपद न्यायालय ग़ाज़ियाबाद के सभागार में एक बैठक 22 फरवरी 2026 को होगा मेगा/वृहद विधिक सेवा व जागरूकता अभियान कैम्प का आयोजन गाजियाबाद। दिनांक 22.02.2026 को होने वाले मेगा/वृहद विधिक सेवा व जागरूकता अभियान कैम्प के आयोजन के उपलक्ष में जनपद न्यायालय ग़ाज़ियाबाद के सभागार में एक बैठक आहूत हुई, जिसमें अध्यक्ष/विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट श्री नीरज गौतम , सदस्य/ अपर जिला जज कोर्ट संख्या -2 श्री गौरव शर्मा व सदस्य/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री संजय सिंह -द्वितीय, एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, आईएएस अयान जैन रहे। बैठक में कैम्प की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जनसहभागिता बढ़ाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन, विशेषकर गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्ग के व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। शिविर का उद्देश्य आमजन, विशेषकर गरीब, कमजोर एवं वंचित वर्ग के व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। शिविर में नागरिकों को निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से विवाद निस्तारण की जानकारी, आवेदन/प्रार्थना पत्र लेखन में सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना संबंधी मार्गदर्शन तथा महिला, बालक, वरिष्ठ नागरिक एवं श्रमिकों से संबंधित कानूनी अधिकारों की जानकारी दी जाएगी।शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी देंगे तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु आवेदन स्वीकार करेंगे। आमजन से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह शिविर समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह शिविर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।बैठक में परियोजना निदेशक, पुलिस विभाग, नगर निकाय यूपीएसआरटीसी, यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट, डूडा, शिक्षा विभाग, सूचना विभाग, एडीएम, स्वास्थ्य विभाग, प्लांट प्रोटेक्शन विभाग, चिल्ड्रन वेलफेयर कमेटी, पिछड़ा कल्याण, दिव्यांग कल्याण, पंचायती राज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें