प्रतापगढ़ रानीगंज क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी द्वारा शराब के ठेको का निरीक्षण किया गया
संवाददाता अमित शुक्ला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में आज क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना रानीगंज क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रानीगंज एवं कस्बा दुर्गागंज स्थित शराब के ठेकों का सघन निरीक्षण/चेकिंग की गई।चेकिंग के दौरान लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी व्यवस्था, निर्धारित मूल्य सूची, ओवररेटिंग एवं अवैध बिक्री आदि की जांच की गई तथा संबंधित संचालकों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अवैध शराब की बिक्री, निर्धारित समय के बाद संचालन तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।क्षेत्राधिकारी द्वारा थाना पुलिस को नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाने एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है।
ये भी पढ़ें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाएं: अध्यक्ष/विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट श्री नीरज गौतम












