मौलाना तौकीर रज़ा की जमानत अर्जी पर सुनवाई, सरकार से मांगा जवाब

इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी खबर,मौलाना तौकीर रज़ा की जमानत अर्जी पर सुनवाई, सरकार से मांगा जवाब

संवाददाता बिपिन मिश्रा 

प्रयागराज / उत्तर प्रदेश के चर्चित इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मौलाना की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। कोर्ट ने मौलाना तौकीर रज़ा की जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है और मामले में विस्तृत जवाब मांगा है।

सुनवाई के दौरान सरकारी और बचाव पक्ष के वकीलों ने कोर्ट के समक्ष अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। कोर्ट ने वकीलों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले को टाल दिया है। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी। मौलाना तौकीर रज़ा पर लगे विभिन्न आरोपों और उनके खिलाफ दर्ज मामलों के मद्देनजर यह जमानत अर्जी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 24 फरवरी को होने वाली सुनवाई में राज्य सरकार की ओर से दाखिल किए जाने वाले जवाब पर सबकी निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि इसी पर मौलाना की रिहाई या जेल का फैसला निर्भर करेगा।

ये भी पढ़ें 26 वे महाकाल महोत्सव में हुआ पत्रकार संगोष्ठीसंक्रमण काल से गुजर रही पत्रकारिता पर पत्रकारों ने जताई चिंता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें