गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा‘‘प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 146 ईडब्ल्यूएस भवनों का लॉटरी ड्रॉ पारदर्शिता के साथ सम्पन्न’’
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक–17 फरवरी, 2026 गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा आज दिनांक 17.02.2026 को हिन्दी भवन, लोहिया नगर,
गाजियाबाद में प्रातः 11:00 बजे से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत योजना संख्या-930-41डी, निजी विकासकर्ता मैसर्स रॉकफोर्ट डवलपर्स प्रा०लि० बिल्डर्स, खसरा संख्या-1174, ग्राम नूरनगर, गाजियाबाद में निर्मित 146 ई0डब्ल्यू0एस0 (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) भवनों के आवंटन हेतु लॉटरी ड्रॉ का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया।कार्यक्रम में 13 वेटिंग सूची के आवेदकों के लिए भी लॉटरी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न की गई, जिससे सभी पात्र आवेदकों को समान अवसर सुनिश्चित हो सके।लॉटरी ड्रॉ की कार्यवाही अपर जिलाधिकारी महोदय, गाजियाबाद, अपर सचिव महोदय, वित्त नियंत्रक महोदय, परियोजना अधिकारी तथा। सी0एल0 टी0सी, गाजियाबाद की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आवेदकगण भी उपस्थित रहे और उन्होंने पूरी प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा।प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इसी क्रम में निजी विकासकर्ता द्वारा निर्मित इन भवनों का आवंटन कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र ही आवास उपलब्ध कराया जाएगा।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी एवं जनहितकारी आवंटन प्रक्रिया के माध्यम से आमजन को आवासीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।












