ईद-उल-अज़हा 7 जून को, शहर में तैयारियां जोरों पर – प्रशासन सतर्क

ईद-उल-अज़हा 7 जून को, शहर में तैयारियां जोरों पर – प्रशासन सतर्क

संवादाता काव्यांश रावत  एटा:  बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) का चांद नजर आने के बाद शहरभर में उत्साह का माहौल है। काजी शहर मुफ्ती मुख्तार अहमद नजमी ने शनिवार शाम चांद दिखने की पुष्टि करते हुए बताया कि 29 मई को चांद की पहली तारीख मानी जाएगी, और ईद-उल-अज़हा की नमाज 7 जून, शुक्रवार को अदा की जाएगी।

शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज के आयोजन को लेकर प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

ईद-उल-अज़हा पर लोग पैगंबर इब्राहीम की कुर्बानी की याद में जानवरों की कुर्बानी देते हैं और आपसी प्रेम, भाईचारे तथा सहयोग की भावना से पर्व मनाते हैं। काजी शहर ने अपील की है कि कुर्बानी करते समय सफाई और कानून-व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें ताकि त्योहार शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो।

ये भी पढ़ें मेडिकल कॉलेज बना जाम का केंद्र, पार्किंग अभाव से मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी मुसीबत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें