मेडिकल कॉलेज बना जाम का केंद्र, पार्किंग अभाव से मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी मुसीबत

मेडिकल कॉलेज बना जाम का केंद्र, पार्किंग अभाव से मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी मुसीबत

संवादाता काव्यांश रावत  एटा: वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के बाहर ट्रैफिक अव्यवस्था ने मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने प्राइवेट मिनी बसों की लाइनें लग रही हैं, जिससे क्षेत्र मिनी बस स्टैंड में तब्दील होता जा रहा है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सड़क पर भारी भीड़ देखने को मिलती है, जिससे न सिर्फ यातायात प्रभावित होता है, बल्कि आपातकालीन वाहनों को भी अस्पताल पहुंचने में कठिनाई होती है।

पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण तीमारदार जहां जगह मिलती है वहीं वाहन खड़ा कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इस भीड़भाड़ और अव्यवस्था का फायदा चोर-उचक्के उठा रहे हैं, जो दोपहिया वाहनों को अपना निशाना बना रहे हैं। पुलिस को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थानीय लोगों और तीमारदारों ने प्रशासन से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज के समीप एक सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाए और अवैध बस स्टैंड पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी बड़ी अनहोनी से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें एटा नगर पालिका परिषद ने पेश किया दो वर्षों का विकास रिपोर्ट कार्ड

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal