रमजान 2026 का चांद आज, 18 फरवरी को दिखने की उम्मीद है, जिसके बाद भारत में पहला रोजा 19 फरवरी से शुरू
आयशा अल ग़ज़ल
संवाददाता सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।
रमजान 2026 का चांद आज, 18 फरवरी को दिखने की उम्मीद है, जिसके बाद भारत में पहला रोजा 19 फरवरी से शुरू हो सकता है। सऊदी अरब में पहले ही चांद दिख गया है, इसलिए वहां 18 फरवरी से रमजान शुरू हो गया है
रमजान 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां:
– चांद दिखने की तिथि:18 फरवरी 2026 (भारत में)
– पहला रोजा: 19 फरवरी 2026 (भारत में)
– सहरी और इफ्तार का समय: दिल्ली में 19 फरवरी को सहरी का समय सुबह 5:37 बजे और इफ्तार का समय शाम 6:15 बजे होगा रमजान के दौरान, मुसलमान सुबह से सूर्यास्त तक रोजा रखते हैं, और इस समय को आत्म-शुद्धि और इबादत के लिए उपयोग करते हैं।












