बकेवर  प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली मारी 

बकेवर  प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को गोली मारी 

संवाददाता रोहित कुमार इटावा

बकेवर (इटावा),  थाना बकेवर क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद के चलते एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि युवक ने प्रेमिका को मनाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनने पर उसने आवेश में आकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में युवक को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलते ही बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से तमंचा बरामद कर लिया। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल रेफर कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है

और पढ़ें

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया