मनरेगा मेट मजदूरों का संपला में प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मनरेगा मेट मजदूरों का संपला में प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

जिला क्राइम रिपोर्टर: सागर गोयल, पानीपत (हरियाणा)

संपला स्थित सर छोटू राम मेमोरियल में आज मनरेगा मेट और मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे मजदूरों ने पूरे वर्ष काम उपलब्ध कराने, मनरेगा की दिहाड़ी दोगुनी करने और मेटों की फिक्स सैलरी लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान मजदूरों ने बताया कि मनरेगा में ऑनलाइन हाजिरी से जुड़ी समस्याओं के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कच्चे-पक्के रुके हुए कार्यों को जल्द शुरू कराने की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई। मजदूरों ने यह भी मांग रखी कि हर साल पंचायत की ओर से मजदूरों को आवश्यक औजार उपलब्ध कराए जाएं।
प्रदर्शन के बाद तहसीलदार के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों और मेटों से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान जल्द करने की मांग की गई। इस दौरान संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया गया और रोहतक जिले की कमेटी का विस्तार किया गया। ब्लॉक, जिला और महिला विंग की नई कमेटियों का गठन भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष समुंदर सिंह दनोदा, राष्ट्रीय महासचिव सज्जन इंदाछोई, ब्लॉक प्रधान संपला ऋषि पाल, जिला अध्यक्ष रोहतक सीमा, जोगिंदर अपरदन संपला, कृष्ण मंडी मजदूर प्रधान फतेहाबाद, जिला अध्यक्ष जींद गुरमीत, प्रवीण सुहाग, राजेश कुमार सुल्तान, अमित कुमार सुलियाना और आनंद कुमार नया बास सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में मनरेगा मेट और मजदूर शामिल हुए। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जल्द ही दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें