कासना प्राथमिक विद्यालय में VHSND सत्र का सफल आयोजन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा





गौतमबुद्धनगर, 18 फरवरी 2026 कासना प्राथमिक विद्यालय में Village Health Sanitation and Nutrition Day (VHSND) सत्र का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा समुदाय में पोषण एवं टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।सत्र के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। गर्भवती महिलाओं का वजन मापन, हीमोग्लोबिन जांच, नियमित टीकाकरण तथा अन्य आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निर्धारित टीके लगाए गए।डीसीपीएम यूनिसेफ की टीम से आशीष सक्सेना द्वारा सत्र का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त CDPO संध्या सोनी ने भी केंद्र पर पहुंचकर VHSND गतिविधियों का अवलोकन किया। उनके निर्देशन में गर्भवती महिलाओं को एल्बेंडाजोल दवा सेवन के महत्व की जानकारी दी गई तथा बच्चों के MR टीकाकरण के संबंध में जागरूक किया गया। उपस्थित लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।कार्य क्रम के माध्यम से समुदाय में स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित किया गया। यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।गौतमबुद्धनगर।












