माननीय जनपद न्यायाधीश ने आज जिला न्यायालय परिसर से मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

माननीय जनपद न्यायाधीश ने आज जिला न्यायालय परिसर से मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

मेगा साक्षरता शिविर व राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए तेज हुआ जनजागरूकता अभियान,गौतम बुद्ध नगर 18 फरवरी, 2026जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में जनपद में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से आज जिला न्यायालय परिसर से मुख्यालय लखनऊ से प्राप्त प्रचार वाहन को माननीय जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त संबंधित न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।प्रचार वाहन के माध्यम से 22 फरवरी 2026 को शिल्प हाट, सेक्टर 33ए, नोएडा में आयोजित होने वाले मेगा साक्षरता शिविर एवं सेवा शिविर तथा 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी भी जनसामान्य तक पहुंचाई जाएगी। प्रचार वाहन पर आकर्षक बैनर एवं विस्तृत सूचना सामग्री एवं पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से नागरिकों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में विधिक सेवाओं, लोक अदालत की विशेषताओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के अधिकार के विषय में जागरूक किया जाएगा। मेगा साक्षरता शिविर एवं सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, परामर्श एवं आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित एवं समझौता योग्य वादों का त्वरित, सुलभ एवं आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को कम समय और न्यून व्यय में न्याय प्राप्त हो सके।माननीय जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विधिक सेवाएं प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार हैं तथा लोक अदालत न्याय प्राप्ति का सरल, त्वरित एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि वे इन कार्यक्रमों का अधिकाधिक लाभ उठाएं। माननीय जनपद न्यायाधीश ने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से यह जनजागरूकता अभियान जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा, जिससे अधिकाधिक नागरिक विधिक सेवाओं एवं शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठा सकें।गौतम बुद्ध नगर।

और पढ़ें

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर थाना शालीमार गार्डन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन(ACP) शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह तथा थाना प्रभारी शालीमार गार्डन श्री अवधेश कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही

खाकी का मानवीय चेहरा: दुःख की घड़ी में परिवार का संबल बनी गाजियाबाद पुलिस,एसीपी लोनी (पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद) ने ट्रॉनिका सिटी के ग्राम नौरसपुर पहुंचकर सड़क दुघर्टना में मृत बच्चे के परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज मोदीनगर थाना पुलिस की मिशन शक्ति और पिंक बूथ टीम ने हापुड़ रोड स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहाँ के भाइयों और बहनों के साथ रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार मनाया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal