बोर्ड परीक्षा में आठ केंद्रों का औचक निरीक्षण

बोर्ड परीक्षा में आठ केंद्रों का औचक निरीक्षण

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा में बोर्ड परीक्षा का पहला दिन हिन्दी पेपर शांतिपूर्ण, आठ केंद्रों का औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिन्दी के पेपर के दौरान प्रशासनिक सख्ती साफ नजर आई। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार गिरि ने जिले के आठ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी।
सहावर रोड स्थित नबाब सिंह इंटर कॉलेज के एक परीक्षा कक्ष में कम रोशनी मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और सभी कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को असुविधा नहीं होनी चाहिए। पहले दिन हिन्दी का प्रथम प्रश्न पत्र शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में कुल 27,330 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,363 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकलविहीन व्यवस्था बनाए रखने के लिए सचल दल सुबह से ही सक्रिय रहे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने जिन प्रमुख केंद्रों का निरीक्षण किया, उनमें राजकीय इंटर कॉलेज एटा, वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज, महारानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज, जीजीआई लालगढ़ी, पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज जिरसिमी और रोहन लाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज सहित कुल आठ केंद्र शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान जहां-जहां अव्यवस्थाएं मिलीं, वहां केंद्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाई गई और आगामी परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें