यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में दिल्ली में रैली का ऐलान

यूजीसी रेगुलेशन 2026 के विरोध में दिल्ली में रैली का ऐलान

संवाददाता मुकेश कुमार

एटा में सर्व समाज समन्वय समिति की प्रेस वार्ता

एटा जनपद में सर्व समाज समन्वय समिति (S4) द्वारा प्रस्तावित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) रेगुलेशन 2026 के विरोध को लेकर संयुक्त प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में पूर्व बसपा संस्थापक एवं क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने 8 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे दिल्ली में विरोध रैली आयोजित करने की घोषणा की।
डॉ. शेखावत ने कहा कि प्रस्तावित UGC रेगुलेशन 2026 का देश की शिक्षा व्यवस्था पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। उनका आरोप है कि नए नियमों से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की स्वायत्तता प्रभावित हो सकती है, साथ ही छात्रों और शिक्षकों के अधिकारों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति से जुड़े किसी भी बड़े बदलाव को लागू करने से पहले व्यापक संवाद और सभी पक्षों की सहमति जरूरी है। समिति ने UGC रेगुलेशन 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर आपत्ति जताते हुए इसकी विस्तृत समीक्षा कराने की मांग की है।
प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो देशभर में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें