ऊंचाहार , रायबरेली । शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार अचानक ऊंचाहार कोतवाली पहुंचे

ऊंचाहार , रायबरेली । शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार अचानक ऊंचाहार कोतवाली पहुंचे । 

जिला संवाददाता महेश शुक्ला की रिपोर्ट

जिससे कोतवाली में हड़कंप मच गया। उन्होंने कोतवाली का निरीक्षण करके अभिलेख देखे और दिशा निर्देश दिया । शाम करीब पांच बजे अचानक एसपी कोतवाली पहुंच गए । जिससे कोतवाली में हड़कंप मच गया । पहुंचते ही एसपी ने कोतवाली को देखा , बैरिक ,ऑफिस आदि के बारे में जानकारी की । उन्होंने कोतवाली के अभिलेख देखे , जिसमें अपराध की स्थिति , मुकदमों का निस्तारण , सक्रिय अपराधियों के बारे में जानकारी हासिल की । इस दौरान उन्होंने होली और ईद पर्व को लेकर विशेष सार्थकता बरतने का निर्देश दिया । एसपी ने ऊंचाहार में हिंदू मुस्लिम आबादी और दोनों समुदायों के बीच संबंध की भी जानकारी हासिल की । निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि यह सामान्य निरीक्षण था । जिले में वह नए एसपी के रूप में आए हैं , इसलिए हर कोतवाली को देखने के उद्देश्य से यहां आए है । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार राय समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे ।

ये भी पढ़ें आरटीई योजना पर शिक्षा विभाग से मांगी जानकारी रायबरेली में विद्यालयों की मनमानी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया