जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने किया ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने किया ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण

संवाददाता पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद।जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ द्वारा ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस कलेक्ट्रेट, गाजियाबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने सुरक्षा के मद्देनज़र आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। उन्होने सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि सीसीटीवी द्वारा की जा रही निगरानी का पैरामीटर पूर्ण हो एवं निरंतर उनकी जांच करते रहें,

नियमानुसार सीसीटीवी का बैकअप सुरक्षित रखा जाएं। उन्होने कहा कि सुरक्षा व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिए।

साफ—सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएं। आगामी दिनों में गर्मी के दृष्टिगत वेयर हाउस के आस—पास कोई भी ज्वलनशील पदार्थ नहीं होना चाहिए। विद्युत वायरों की भी समय—समय पर जांच कराना सुनिश्चित किया जाएं।

निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों सहित भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड को लेकर सख्ती, डीएम रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने दिए 31 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal