गाजियाबाद में आयुष्मान कार्ड को लेकर सख्ती, डीएम रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने दिए 31 मार्च तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद। महात्मा गाँधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी गाज़ियाबाद श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की शासी निकाय की बैठक आहूत हुई।
जिसमें स्वास्थ्य विभाग से सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पंचायती राज विभाग आदि के द्वारा प्रतिभाग किया गया। एवं साथ ही आयुष्मान भारत कार्यक्रम में जनपद में बनाये गये आयुष्मान कार्ड की भी समीक्षा की गयी जिसमे शेष समस्त लाभार्थी जिनका आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बना है
राशन डीलर से समन्वय करते हुए 31 मार्च तक शेष समस्त लाभार्थियों का कार्ड बनाने हेतु आदेशित किया गया। जिन राशन डीलर के द्वारा कार्य में सहयोग नहीं किया जायेगा उनपर भी कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।
इसके साथ की कार्य की प्रगति हेतु जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की मॉनिटरींग में प्रत्येक दिन अपराहन 4 बजे गूगल मीट के द्वारा सम्बंधित विभागों की दैनिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
सर्वप्रथम सभी चिकित्सालयों को ओ.पी.डी. बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया एवं जिन भी विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी की सर्जरी न्यूनतम है, उन्हें नोटिस जारी करने के आदेश दिए गये
जनपद के समस्त आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की प्रतिमाह न्यूनतम दो बार जनपद स्तरीय अधिकारियों के द्वारा औचक निरीक्षण किया जायेगा। उक्त निरीक्षण में अनुपस्थित कर्मियों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।
उक्त समीक्षा के दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक कार्य करने के आदेश दिया गया साथ ही जिन केन्द्रों पर सीएचओ की तैनाती नहीं है वहां एएनएम के द्वारा नियमित कार्य किये जाने के आदेश दिए गए साथ ही केन्द्रों पर औषधि, टेस्ट किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु नोडल अधिकारी को आदेशित किया गया।

जनपद में शेष बची आशा के रिक्त पदों पर अविलम्ब चयन करने के निर्देश दिए गए एवं अब तक शून्य संस्थागत प्रसव कराने वाली एवं प्रतिमाह औसत रुपए 4000 से कम प्रोत्साहन राशि पाने वाली आशाओं को चिन्हित कर उन्हें पुनः प्रशिक्षण दिया जाय।
बैठक में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एमएमजी हॉस्पिटल, एसीएमओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें ट्रेन में 10 लाख के गहनों की हुई चोरी प्रयागराज जंक्शन पर मचा हड़कंप












