जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सुनी जनता दर्शन में जन समस्याए
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र जिलाधिकारी महोदय ने प्रार्थी व अधिकारियों की सजीव प्रसारण के माध्यम से बातचीत कराकर दिये शिकायत निस्तारण के निर्देश दिव्यांगजन सहित अन्य लोगों ने आवेदन और शिकायत के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु जिलाधिकारी को किया धन्यवाद ज्ञापित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं हेतु करें आवेदन, पात्रों को लाभ दिलाना हमारी जिम्मेदारी: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़
गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन के दौरान जनसुनवाई की गयी। जन सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग, जीडीए, नगर निगम, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा अधिकारियों को शासन के मंशा अनुरूप त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के आदेश दिये। इसी क्रम में मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशानुसार “जनता दर्शन” / जनसुनवाई की सीधे सीएम आॅफिस उत्तर प्रदेश से लाइव कनेक्टिविटी के माध्यम से मॉनिटरिंग की जा रही है।
जिलाधिकारी महोदय ने जनमानस की सुविधा हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया हुआ है कि सभी कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे जन शिकायतें सुनेंगे और उनके साथ जूम पर लाइव रहेंगे।
जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी महोदय के पास पूर्व में आए प्रार्थियों ने जिलाधिकारी महोदय को धन्यवाद दिया कि उनके आदेशों के क्रम में उनकी समस्याओं का पूर्ण गुणवत्ता के साथ निस्तारण हुआ।
इसके साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा अधिकांश प्रार्थियों की जूम के माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता करायी गयी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि उक्त मामलों को त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्वक समाधान किया जाएंं। जनसुनवाई के दौरान श्री अनिल कुमार निवासी चन्द्रपुरी गाजियाबाद अपने पुत्र के साथ एक मिठाई का डिब्बा लेकर जिलाधिकारी महोदय से मिलने पहुंचे
जिलाधिकारी महोदय ने उनके प्रार्थना पत्र के अनुरूप कार्य होने के बारे में पूछा। जिस पर श्री कुमार ने बताया कि महोदय आपको दिये गये प्रार्थना पत्र में मेरे द्वारा किये गये सभी आवेदन पूर्ण कर दिये गये हैं,
जिसमें मेरा राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रोजगार हेतु लोन में खाते में आ चुका है के साथ ही मेरे स्कूटर की मांग को भी आप पूरा करवा रहे हैं, महोदय इसके लिए मै आपको अपने दिल से धन्यवाद एवं आभार प्रेषित करता हूंं। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि भवष्यि में बच्चे की शिक्षा सहित अन्य कोई भी समस्या हो तो वह सम्पर्क कर सकता है।
इसके साथ ही एक व्यक्ति मुकेश कुमार निवासी ग्यासपुर निवाड़ी मोदीनगर आज ही जिलाधिकारी महोदय से ट्राईसाईकिल के लिए प्रार्थना की गयी।
जिलाधिकारी महोदय ने इस सम्बंध में तुरन्त ही दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी को ट्राई साईकिल देने हेतु निर्देशित किया। मात्र एक घंटे में ही जिलाधिकारी महोदय ने दिव्यांगजन को ट्राईसाईकिल भेंट की और सम्बंधित से उसे योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु कहा गया।
जिसमें राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, रेल पास, रोजगार हेतु लोन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य योजनाओं को लाभ दिलाने हेतु कहा और दिव्यांगजन को आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की मद्द चाहिए तो वह सम्पर्क कर सकता हैं।
जिलाधिकारी महोदय ने मीडिया के माध्यम से अपील की कि गरीब, असहाय, मजबूर, कमजोर वर्ग आदि के लोगों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन करें। यदि किसी भी कारण पात्र व्यक्ति लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहा है तो वह सम्बंधित अधिकारी या हमसे सम्पर्कं करें।
जनता दर्शन के दौरान एडीएम एफ/आर श्री सौरभ भट्ट, एडीएम जे अंजुम बी0, एडीएम ई ज्योति मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने किया ईवीएम, वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण












