स्वाट टीम नगर जोन गाजियाबाद व थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छीने गये 01 कार टाटा नेक्सॉन व एक देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक जोड़ी कुण्डल (पीली धातु) व चोरी की गयी एक बाइक बरामद ।

स्वाट टीम नगर जोन गाजियाबाद व थाना वेव सिटी पुलिस टीम द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से छीने गये 01 कार टाटा नेक्सॉन व एक देशी तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक जोड़ी कुण्डल (पीली धातु) व चोरी की गयी एक बाइक बरामद ।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले थाना वेब सिटी की एसीपी श्रीमती प्रिया श्रीपाल स्वाति मैप थाना वेव सिटी की संयुक्त पुलिस द्वारा तमंचे के जोर पर चोरी की घटना का सफल आनावण घटना का विवरण दिनांक 18.02.2026 को वादी श्री पवन बंसल निवासी गुर्जरगढी थाना वेव सिटी, गाजियाबाद द्वारा अपनी भाभी के कान के कुंडल 03 अज्ञात बाईक सवार व्यक्तियों द्वारा छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में; दिनांक 26.02.2026 को वादी श्री शिवम कुमार झा निवासी राज कम्पाउण्ड थाना वेव सिटी गाजियाबाद द्वारा अपनी मोटरसाइकिल TVS स्पोर्ट रंग काला रजि.सं. UP16EN 7991 को 02 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए जाने के सम्बन्ध में; दिनांक 04.03.2026 को वादी श्री किसलय कुमार निवासी पल्ला नं0 1, फरीदाबाद, गाजियाबाद द्वारा कुछ अज्ञात बदमाश द्वारा वादी को बन्दूक दिखाकर वादी की गाडी टाटा नेक्सॉन नं0 HR51CN3266 व मोबाइल फोन छीनकर ले जाने के सम्बन्ध में थाना वेवसिटी पर प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना वेवसिटी पर अभियोग क्रमशः मु.अ.सं. 046/2026 घारा 304(2) BNS, मु.अ.सं. 57/2026 धारा 303(2) BNS तथा मु.अ.सं. 62/2026 धारा 309 (4) BNS पंजीकृत किए गए। इनकी बरामदगी हेतु तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।

कार्यवाही का विवरण – दिनांक 07.03.2026 को स्वाट टीम, DCP नगर जोन कमि० गाजियाबाद व थाना वेवसिटी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान तथा मैनुअल इनपुट के आधार पर अभियुक्तगण (1) राज राजपूत पुत्र मोहन राजपूत निवासी ग्राम म्यासपुरा थाना कंगनवाल जिला लुधियाना राज्य पंजाब हाल पता रेलवे एन्क्लेव नियर हरिओम उद्योग गिरधरपुर रोड़ छपरौला थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 23 वर्ष; (2) दर्शन पुत्र हजारीलाल उर्फ रामपाल निवासी टावर के सामने हरिओम कम्पनी के पास नेताजी के मकान में किराएदार गिरधरपुर थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर मूल निवासी ग्राम करीमलिया थाना राजनगर जिला छतरपुर राज्य मध्यप्रदेश उम्र करीब 21 वर्ष; तथा (3) अजय पुत्र पूरन निवासी चिपियाना फाटक के पास मनोज खल वाले के सामने बनी झुग्गी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर मूल पता ग्राम दानपुर थाना डिबाई जिला बुलन्दशहर उम्र करीब 20 वर्ष को बम्हैटा से गिरधरपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित अखाड़े के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से (1) एक जोड़ी कुण्डल (पीली धातु) सम्बन्धित मु.अ.सं. 46/2026 धारा 304(2)/317(2)/3(5) BNS थाना वेव सिटी; (2) मोटरसाइकिल TVS स्पोर्ट रजि0नं0 UP16EN7991 सम्बन्धित मु.अ.सं. 57/2026 धार 303(2)/317(2) BNS थाना वेव सिटी; (3) एक टाटा नेक्सॉन रजि0नं0 HR51CN3266 व एक देशी तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस सम्बन्धित मु.अ.सं. 62/2026 धारा 309 (4)/317(2)/3(5) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वेव सिटी को बरामद किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 04.03.2026 सुबह समय करीब 04.30 बजे हम दोनों (राज व दर्शन) व हमारे साथी लव चन्देला व योगेन्द्र डासना से दिल्ली की तरफ जा रहे थे तो वहीं रास्ते में हाईटेक कालेज के सामने मेरठ से दिल्ली की तरफ जाने वाली मेन लाईन पर एक कार खड़ी थी जिसके सीसे खुले हुये थे तभी हम चारों ने उस गाड़ी को लूटने का प्लान किया और दर्शन को बाईक देकर वहीं सड़क के किनारे खड़ा कर दिया था तथा बाकी हम तीनों ने मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दिल्ली जाने वाली मेन लेन पर हाईटेक कालेज के सामने इस गाड़ी में सो रहे दो व्यक्तियों से तंमचा दिखाकर और जबरदस्ती गाड़ी का गेट खुलवाकर उन्हें बाहर खड़ा कर उनकी गाड़ी तथा एक मोबाईल फोन छीन कर हम तीनों गाड़ी में सवार होकर दिल्ली की तरफ भाग गये थे हमारे पीछे पीछे दर्शन भी बाईक को लेकर आ गया था, मोबाईल फोन वहीं एक नाले में फेंक दिया था उसके बाद हम सभी चारों साथियों ने नोएडा में एक कार के ड्राईवर को तंमचा दिखाकर उसका फोन छीन लिया था और उस व्यक्ति के घरवालों से फोन पे पर रुपये डलवाकर और डराकर फोन पे का पासवर्ड पूछकर रुपये ले लिये थे और उस व्यक्ति को भगा दिया था, दर्शन व अजय ने बरामद एक जोडी कुण्डल के बारे में पूछने पर बताया कि हमने (दर्शन व अजय) तथा हमारे साथी योगेन्द्र के साथ कुछ दिन पहले गुर्जरगढ़ी गांव में पथवारे में गोबर के उपले बना रही एक महिला के कानों से छीन लिये थे तथा बरामद मोटरसाईकिल TVS स्पोर्ट रजि० नं0 UP16EN7991 के बारे में अजय ने बताया कि यह मोटरसाईकिल मैंने तथा मेरे साथी लव चन्देला ने कुछ दिन पहले मंगल बाजार में बिलिंकिट स्टोर के पास लालकुआँ से चोरी की थी।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

राज राजपूतः उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना वेव सिटी पर 01 अभियोग व कमि० गौतमबुद्धनगर में 01 अभियोग पंजीकृत है।दर्शनः उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना वेव सिटी पर 02 अभियोग, जीआरपी गाजियाबाद में (01 अभियोग व कमि०गौतमबुद्धनगर में 04 अभियोग पंजीकृत है। अजयः उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना वेव सिटी पर 02 अभियोग व जनपद बुलन्दशहर में 01 अभियोग पंजीकृत अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी संकलित की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. राज राजपूत पुत्र मोहन राजपूत निवासी ग्राम ग्यासपुरा थाना कंगनवाल जिला लुधियाना राज्य पंजाब हाल पता रेलवे एन्क्लैव नियर हरिओम उद्योग गिरधरपुर रोड़ छपरौला थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर (उम्र 23 वर्ष)

2. दर्शन पुत्र हजारीलाल उर्फ रामपाल नि) टावर के सामने हरिओम कम्पनी के पास नेताजी के मकान में किराएदार गिरधरपुर थाना बादलपुर, गौतमबुद्धनगर मूल नि० करीमलिया थाना राजनगर जिला छतरपुर म०प्र० (उम्र 21 वर्ष)

3. अजय पुत्र पूरन निवासी चिपियाना फाटक के पास मनोज खल वाले के सामने बनी झुग्गी थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर मूल पता ग्राम दानपुर थाना डिबाई जिला बुलन्दशहर (उम्र 20 वर्ष)

बरामदगी

एक जोड़ी कुण्डल (पीली धातु)

01 मोटरसाइकिल TVS स्पोर्ट रजि0नं0 UP16EN7991

01 कार टाटा नेक्सॉन रजि0नं0 HR51CN3266 एक देशी तमंचा 315 मय 02 जिन्दा कारतूस

गिरफ्तार करने वाली टीम-
स्वाट टीम, पुलिस उपायुक्त, नगर जोन कमि० गाजियाबाद,थाना वेव सिटी पुलिस टीम।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर एडीसीपी नोएडा श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा एसीपी-2 नोएडा श्री मयंक तिवारी तथा एसीपी यातायात नोएडा श्री सौरभ सिंह के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दृष्टिगत थाना सेक्टर-24 क्षेत्रांतर्गत स्थित इस्कॉन मंदिर का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल