बेरोजगार युवाओं के लिए जनपद में, रोजगार का सुनहरा अवसर।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में जिला सेवायोजन अधिकारी अनुभव त्रिपाठी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय आईटीआई कटरा रोड प्रतापगढ़ परिसर में दिनांक 09 एवं 10 मार्च 2026 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस रोजगार मेले में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों एवं कंसल्टेंसी संस्थाओं द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। इस दो दिवसीय रोजगार मेले में लगभग 49 प्रतिष्ठित कंपनियाँ एवं नियोजक प्रतिभाग करेंगे, जिनके माध्यम से लगभग 2500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। रोजगार मेले में ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, प्रोडक्शन ट्रेनी, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, पिकर/पैकर, सिक्योरिटी गार्ड, किचन हेल्पर, माइक्रो लोन ऑफिसर, टेक्नीशियन, टेलीसेल्स एग्जीक्यूटिव आदि विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यता वाले अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र एवं दिल्ली-एनसीआर आदि स्थानों पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा आपको बताते चलें कि जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने बायोडाटा, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा आधार कार्ड के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य नहीं है। कार्यक्रम स्थल पर ऑफलाइन पंजीयन काउंटर की व्यवस्था है। यह वृहद रोजगार मेला जनपद के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।












