बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के डंडिया, खनवारी गांव की तीन मासूम बच्चियों की इलाहाबाद जलशाखा नहर में डूबने से दर्दनाक मृत्यु
संवाददाता महेश शुक्ला
इस मौके पर जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी उनके घर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें ढांढस बंधाया और इस दु:खद घड़ी में उन्होंने जनसत्ता दल परिवार की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में 3 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।साथ ही उन्होंने शासन से मृत बच्चियों के परिजनों को सहायता दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि रामनरेश पटेल के परिवार को 8 लाख रुपये तथा अनिल पटेल के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरा जनसत्ता दल परिवार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और उनके हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें सीडीओ ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु अधिकारियों के साथ की बैठक












