गाजियाबाद के कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों का एक दिवसीय एक्सपोजर विज़िट की राजधानी दिल्ली में रहा
संवाददाता पवन सूर्यवंशी दिल्ली एनसीआर


दिनांक 7 मार्च 2026 को जनपद गाजियाबाद के कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालयों का एक दिवसीय एक्सपोजर विज़िट की राजधानी दिल्ली में रहा जिसमें जनपद के चारों ब्लॉक रजापुर,लोनी,भोजपुर और मुराद नगर केजीबीवी से समस्त स्टाफ पीआरडी जवान सहित अपने बच्चों के साथ रहा इन बालिकाओं का भ्रमण दिल्ली के विज्ञान भवन में रहा एवं उसके बाद द्वितीय ब्राह्मण स्थल रेल म्यूजियम रहा जहाँ बालिकाओ के लंच की व्यवस्था रखी गई। दोनों ही जगहों की महत्वता अधिक हो जाती है जहाँ एक जगह आपको विज्ञान के बारे में सीखने को मिलता है एवं दूसरी जगह भारत के ऐतिहासिक रेल यात्रा का सफर म्यूजियम में समेटा हुआ है। भ्रमण के दौरान बालिकाओं में काफ़ी जिज्ञासा देखी गई एवं उनके द्वारा विज्ञान भवन में क्विज कंटेस्ट में प्रतिभाग भी किया गया कई बालिकाओं के द्वारा सही जवाब देने पर उन्हें पुरस्कार भी प्राप्त हुए। ब्राह्मण के दौरान जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्री कुणाल मुद्गल एवं प्रधानाचार्य तलहेटा की मड़ैया से श्री राकेश कुमार भी साथ रहे।












