अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित मुख्य अतिथि मा0 जनपद न्यायाधीश श्री विनोद सिंह रावत की अध्यक्षता व जिला धिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, सीडीओ श्री अभिनव गोपाल सहित
संवाददाता पवन सूर्यवंशी 









दिनांक: 07 मार्च 2026 गाजियाबाद। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर में मा0 जनपद न्यायाधीश श्री विनोद सिंह रावत की अध्यक्षता व जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, सीडीओ श्री अभिनव गोपाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मा0अतिथिगणों को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री विनोद सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी एवं विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाये गये, जिसका अतिथिगणों द्वारा अवलोकन किया गया। इसमें आगुन्तकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गयी और आवेदन भी कराये गये। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित गाजियाबाद।अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन गाजियाबाद के तत्वाधान में संयुक्त रूप से जनपद न्यायालय परिसर में मा0 जनपद न्यायाधीश श्री विनोद सिंह रावत की अध्यक्षता व जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, सीडीओ श्री अभिनव गोपाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मा0अतिथिगणों को पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मा0 जनपद न्यायाधीश श्री विनोद सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी व स्टॉल लगाये गये, जिसमें विभाग द्वारा संचालित महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। आगुन्तकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गयी। कार्यक्रम में लगभग 1000 लोग उपस्थित रहे, इसी के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले वाली 90 बालिकाओं को सम्मान पत्र व उपहार देकर पुरस्कृत किया गया, इसी क्रम में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाली 45 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद के स्वैच्छिक संगठनों द्वारा संचालित एनजीओ के बच्चों द्वारा अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्यांगजन बच्चे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट उदयन केयर बालिका गृह और घरौंदा बाल आश्रम के बच्चों ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुति प्रस्तुत की। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भी। टीवी से ग्रसित बीमारी को लिए। हमारा युद्ध टीवी के विरुद्ध को दर्शाते हुए।कार्यक्रम में मुख्यतः न्यायिक अधिकारियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कारागार, महिला एपीओ तथा विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। श्रीमती कुसुम रावत एवं श्रीमती मनु कालिया, मेंबर सेक्रेटरी, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में महिला अधिकारियों, महिला पुलिस कर्मियों, महिला अधिवक्ताओं, महिला जेलर, बैंक कर्मियों, शिक्षा विभाग की प्रतिनिधियों, महिला सफाई कर्मियों, ऑटो चालकों, स्वउद्यमी महिलाओं तथा तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।












