एटा: कार बैक करते समय ई-रिक्शा से टकराने पर विवाद, कहासुनी के बाद सड़क पर जमकर मारपीट

एटा: कार बैक करते समय ई-रिक्शा से टकराने पर विवाद, कहासुनी के बाद सड़क पर जमकर मारपीट

 संवाददाता: कांव्याश रावत


उत्तर प्रदेश के एटा शहर में सड़क पर मामूली टक्कर के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
बताया जा रहा है कि कार को बैक करते समय पीछे खड़े ई-रिक्शा से टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान स्थिति अचानक बिगड़ गई और दोनों चालकों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
कार सवारों का आरोप है कि ई-रिक्शा चालक ने विवाद के दौरान कैंची से हमला कर दिया, जिससे कार चालक घायल हो गया।

पुलिस ने घायल को भेजा मेडिकल कॉलेज

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायल कार चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

वहीं मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Editor: अंकित पाण्डेय | News Network: दैनिक चक्र

ये भी पढ़ें अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यायालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित मुख्य अतिथि मा0 जनपद न्यायाधीश श्री विनोद सिंह रावत की अध्यक्षता व जिला धिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़, सीडीओ श्री अभिनव गोपाल सहित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें