पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री दिपक भूकर द्वारा अपराधिक विरूद्ध मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिलें बरामद

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री दिपक भूकर द्वारा अपराधिक विरूद्ध मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,चोरी की 03 अदद मोटरसाइकिलें बरामद

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । दिनांक 20/21.02.2026 की रात्रि लगभग 01:00 बजे वादी की हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल (UP63P7383) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0107/26 धारा 303 (2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

दिनांक 07.03.2026 को वादी निवासी गौरा पुरे बदल थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ अपने रिश्तेदार को ट्रेन पकड़वाने के लिए प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन आया था। इसी दौरान वादी की Hero HF Deluxe मोटरसाइकिल को स्टेशन के पास से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 145/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर श्री शिवनारायण वैस के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री सुभाष कुमार यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर के उ0नि0 अमित सिंह चौकी प्रभारी भगवा व उ0नि0 राहुल कुमार चौकी प्रभारी मकंदूगंज मय हमराह का0 बिलास, का0 कणादमुनि, का0 मो0आरिफ, का0 नागेन्द्र खरवार, का रंजीत कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी की 03 अदद मोटर साइकिलों के साथ 03 अभियुक्तों, 01. मोहम्मद साजिद उर्फ अन्ता पुत्र मो0 रहीस उम्र करीब 20 बर्ष निवासी रेलवे स्टेशन रोड जैन गली थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ, 02. शिवम बाल्मिकी पुत्र राजेश बाल्मिकी उम्र करीब 22 बर्ष निवासी टक्करगंज थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ हाल पता पुराना माल गोदाम थाना कोतवाली नगर प्रतापगढ को थाना क्षेत्रान्तर्गत रेलवे क्रासिंग भगवा के पास से तथा 03. हरिकेश उर्फ भो पुत्र श्रीनाथ नि० पुराना माल गोदाम थाना को नगर प्रतापगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा कुल 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया