थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा कुल 02 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 सचिन कुमार मय हमराह हे0का0पवन नायक,का0 अरबिन्द यादव द्वारा जांच प्रार्थना पत्र, देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, एनबीडब्लू मु0न0 21983/21 अ0स0 186/17 धारा 419/420 भादवि थाना पट्टी प्रतापगढ़ से संबंधित 01 वारंटी अभियुक्त भीमदास पुत्र स्व० शोभनाथ नि०ग्रा० केतकरपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 जावेद अहमद मय हमराह उ0नि0 सचिन कुमार पटेल द्वारा जांच प्रार्थना पत्र, देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित वारण्टी अभियुक्त के दौरान, एनबीडब्लू मु0न0 22883/21 अ0स0 158/94 धारा 452/323/325/504/506 भावि बनाम लालचन्द्र आदि थाना आसपुर देवसरा से संबंधित 01 वारंटी अभियुक्त, 01.प्रदीप कुमार पुत्र अजुब नारायण नि०ग्रा0 मझिगँवा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।












