मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एईआरओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एईआरओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ | उत्तर प्रदेश भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रांगण पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसी क्रम में आज रविवार को प्रतापगढ़ जनपद में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) बृजेश वर्मा एवं सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य रूप से नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। बता दें कि लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के तहत मतदाता सूची में मौजूद उन विसंगतियों को सुधारा जा रहा है जिनमें एक ही फोटो पर अलग नाम, आयु की विसंगति या एक ही घर में अत्यधिक मतदाताओं का पंजीकरण जैसी तकनीकी खामियां शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान एईआरओ बृजेश वर्मा ने संबंधित बीएलओ और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन मतदाताओं का विवरण अब तक मैप नहीं हो पाया है, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए।

तार्किक विसंगतियों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर हो ताकि एक शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके। कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा ने भी फील्ड में आ रही तकनीकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु सुझाव दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए और अपात्र या दोहरी प्रविष्टियों को हटाया जाना अनिवार्य है। इस अवसर पर निर्वाचन कार्यालय के अन्य कर्मचारी और क्षेत्र के बीएलओ उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ थाना हथिगवां, पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार 

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया