नेशनल एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया का होली मिलन समारोह संपन्न

नेशनल एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया का होली मिलन समारोह संपन्न

फाफामऊ में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों का हुआ सम्मान, नए पदाधिकारियों के गठन की घोषणा

संवाददाता प्रयागराज प्रयागराज। गंगापार क्षेत्र स्थित फाफामऊ में नेशनल एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गंगापार रंजीत केसरवानी ने किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

फाफामऊ में आयोजित नेशनल एंटी करप्शन एंड ह्यूमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया के होली मिलन समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष गंगापार प्रयागराज रंजीत केसरवानी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला महासचिव सहित कुछ पदों के नए गठन की भी घोषणा की गई। समारोह में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता फैलाने और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि समाज में पारदर्शिता, न्याय और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए ऐसे संगठनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष केसरवानी, जिला महासचिव गंगापार अशोक कुमार कौशल, जिला उपाध्यक्ष गंगापार कृणा कुमार सिंह, पवन कुमार पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा सोरांव तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार पाल, तहसील उपाध्यक्ष रामदेव मौर्य, तहसील महासचिव तुषार केसरवानी, शिवबहादुर सिंह, रणजीत बहादुर सिंह, बद्री प्रसाद शुक्ला, रिंकू सिंह, संजू सिंह, अनमोल, अनिकेत, शअभिनव, अंश आदि लोग होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए।

समारोह के अंत में सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और उत्साह के माहौल में हुआ।

ये भी पढ़ें मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, एईआरओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया